जाने माने कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति इंदौर से किया गिरफ्तार।
जाने माने कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल भेजने वाले व्यक्ति को गाजियाबाद पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम लोकेश शुक्ला s/o देवीशंकर शुक्ला निवासी सुदामा नगर,थाना अन्नपूर्णा जिला इंदौर मध्यप्रदेश है।
#GhaziabadPolice | #SSP_GZB @IPSMUNIRAJ के नेतृत्व में थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा श्री कुमार विश्वास (@DrKumarVishwas) जी को इमेल पर धमकी देने व भगवान श्री राम जी पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने की घटना का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार। @Uppolice pic.twitter.com/mDJBda9JMG
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) November 20, 2022
क्या है पूरा मामला जानते है विस्तार से
मामला दरअसल ये है कि विश्व प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को कई दिनों से धमकी भरे ईमेल मिल रहे थे । ईमेल भेजने वाले शख्स ने कुमार विश्वास को जान से मारने और भगवान श्री राम के बारे में अपमानजनक बाते लिखकर ईमेल भेजे थे। जिसकी शिकायत कवि कुमार विश्वास के मैनेजर ने पुलिस में दर्ज कराई थी।
कुमार विश्वास ने ट्विटर पर एक लेटर ट्वीट किया है जिसमे उनके मैनेजर ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से कुमार विश्वास को जान से मारने के ईमेल भेजे जा रहे है। साथ ही भगवान श्री राम को लेकर अपमानजनक बाते भी ईमेल में कही जा रही है।
ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने ईमेल में श्री राम को लेकर क्या लिखा।
ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने ईमेल भगवान श्री राम को अपमानजनक,गंदी गलियां दी है और भगवान श्री राम का महिमामंडन नही करने की कुमार विश्वास को चेतावनी भी दी गई है।
साथ ही ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास से बेहतर बताते हुए केजरीवाल पर टिप्पणी नहीं करने की भी चेतावनी से है।
ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने शहीद ऊधम सिंह की शपथ खाते हुए कहा कि में तुझे मरूंगा।
कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा,
"अब उन्हें और उनके चिंटुओं मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं।कह रहे हैं “मार देगें” 😲 ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें। अपना काम करो नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा ,तुम ऐसे कौन लवणासुर हो ?😊"
अब उन्हें और उनके चिंटुओं मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं।कह रहे हैं “मार देगें” 😲 ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें। अपना काम करो नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा ,तुम ऐसे कौन लवणासुर हो ?😊 pic.twitter.com/rZKdvYZce0
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 20, 2022
